मुंबई: करोड़ों सिने प्रेमियोंं के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में हृदय-गति रुक जाने से अचानक निधन हो गया। 55 वर्षीय अभिनेत्री के अचानक चले जाने पर लोग ट्वीट कर दु:ख जता रहे हैं। श्रीदेवी की मौत को लेकर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया एक ट्वीट विवादों में आ गया है।
कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ‘श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर हमें दु:ख है। वह एक बेहतरीन अदाकारा थीं। दिग्गज अदाकारा जो अपने शानदार अभिनय के कारण वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। उनके चाहने वालों के प्रति के हमारी गहरी संवेदना। उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था।
कांग्रेस के इस ट्वीट की आखिरी लाइन विवादों में आ गई। ट्विटर पर चर्चित सर रविंद्र जडेजा अकाउंट ने ट्वीट कर लिखा, ‘उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था। क्या आप गंभीर हैं। एक दिग्गज अदाकारा को श्रद्धांजलि देने के लिए क्या यह लाइन लिखना जरूरी था? कृपया मौत का राजनीतिकरण न करें। आप लोगों ने मानवता को लज्जित कर दिया है। शेम ऑन यू कांग्रेस।’
"She Was Awarded The Padma Shri By The UPA Govt In 2013". Are You Serious? Is That Line Even Necessary To Pay Tribute To A Legendary Actress? Please Stop Politicising The Death. You Guys Are Disgrace To Humanity. Shame On You Congress. #Sridevi #RIPSridevihttps://t.co/gdPHFEIWE4— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) February 25, 2018
एक अन्य यूजर ट्रोल लाल सलाम लिखते हैं, 'कांग्रेस के अंदर आत्मसम्मान नहीं बचा है। इसलिए कांग्रेस जो करती है, उसे उसकी परवाह नहीं होती है। केवल राजनीति ही उनके अंदर बची है।' एक अन्य यूजर ने सलाह दी कि इस ट्वीट को तुरंत कांग्रेस पार्टी डिलीट करें। संदीप ककाडिया लिखते हैं, 'किसी की मौत पर राजनीति न करो। आप गिरी हुई पार्टी हो इतना तो पता है लेकिन इतना गिरोगे यह पता नहीं था।' राजीव माहेश्वरी ने लिखा, ''
इन्हें राजनीति सिर्फ मौतों से करनी आती है, वह एक देश की कलाकार थी कोई राजनीतिक पार्टी की नहीं ।।— राजीव माहेश्वरी (@Rajiv_Kota) February 25, 2018
इस विवाद में बीजेपी भी कूद गई है। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने कहा, 'किसी की मौत पर तो कम से कम राजनीति मत करो।'
किसी की मौत पर तो कम से कम राजनिति मत करो 🙏 #Sridevi pic.twitter.com/gTOQNTA8hw— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) February 25, 2018
ट्विटर ट्रोल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया और उसके बाद नया ट्वीट किया। इसमें श्रीदेवी को पद्म श्री देने वाली बात को हटा दिया।
We regret to hear about the passing away of Sridevi. An actor par excellence. A legend who will continue to live in our hearts through her stellar body of work.— Congress (@INCIndia) February 25, 2018
Our deepest condolences to her loved ones. pic.twitter.com/RPagwsnX9h
गौरतलब है बॉलिवुड की 'चांदनी' के नाम से मशहूर श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत 1978 में आई फिल्म 'सोलवां सावन' से की थी, लेकिन बॉलिवुड में उनको पहली सफलता पांच साल बाद फिल्म 'हिम्मतवाला' से मिली। इस फिल्म में जितेंद्र ने लीड एक्टर के तौर पर काम किया था। उन्होंने बतौर बाल कलाकर तमिल फिल्म 'कंदन करुनई' में भी अभिनय किया था। उस समय उनकी उम्र महज 4 वर्ष थी।
इसके बाद फिल्म 'मवाली (1983)', 'तोहफा (1984)', 'मिस्टर इंडिया (1987)' और 'चांदनी (1989)' जैसी जबरदस्त फिल्मों से श्रीदेवी देशभर के लोगों दिलों पर राज करने लगीं। श्रीदेवी ने 'सदमा (1983)', 'चालबाज (1989)', 'लम्हे (1991)', और 'गुमराह (1993)' जैसी फिल्मों से उन्होंने दुनिया को अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवाने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद 2012 में आई 'इंग्लिश विंग्लिश' को उनकी कमबैक फिल्म माना जाता है। पिछले साल आई फिल्म 'मॉम' में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी।


Post a Comment