लखनऊ में 19 वी रमजान पर शिया समुदाय ने निकाला जुलूस, देखें वीडियो








लखनऊ: पुराने लखनऊ में 19वी रमज़ान के मौक़े पर रोज़ा ए काज़मैन से पाटा नाले तक मुसलमानों के बड़े रहनुमा हज़रत अली की शहादत की तारीख़ पर शिया समुदाय का एक बड़ा जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी तादात में हज़रत अली से अक़ीदत रखने वालों ने शिरकत की इस ख़ास मौके पर  ज़िला इंतिज़ामिया ने हिफ़ाज़त के कड़े बंदोबस्त किए किये थे।


                              

पुराने लखनऊ में निकलने वाला यह तारीख़ी जुलुस अपने रिवायती अंदाज़ में ग़मगीन माहौल में निकाला गया जिसमे हज़रत अली से अक़ीदत रखने वालों का हुजूम साथ-साथ चल रहा था इस जुलूस में बड़ी तादात में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए।


                                 

सुबह की नमाज़ के बाद इस जुलूस को रोज़ा ए काज़मैन से पाटा नाले के हकीम मुत्तक़ी ज़ैदी के अज़ाखाने ले जाया गया इस ख़ास जुलूस में जिला इंतिज़ामिया ने हिफ़ाज़त के कड़े बंदोबस्त किए थे और जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों के ज़रिए की गई जुलूस की समाप्ति तक कई बड़े अफसर भी मौजूद रहे।


                                   


हम आपको बताते चले कि 19 वी  रमज़ान 21 वी तक शिया मुसलमान हज़रत अली की शहादत की तारीख़ पर सोगवार रहते है जिसके चलते यह रिवायती जुलूस निकाले जाते है l 

                                     


                                     


  
                                      





Post a Comment

Distributed by Gooyaabi Templates | Designed by OddThemes