दिल्ली: मुस्लिम लड़की से प्यार करने पर अंकित का गला रेत डाला, सांप्रदायिक तनाव बढ़ा


दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में अंकित सक्सेना की हत्या के बाद साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गयी है। यहाँ इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अंकित फोटोग्राफी का काम करता था और गुरुवार की शाम दफ्तर से वापस घर लौट रहा था तभी घर के पास चौराहे पर रात आठ बजे उसका कत्ल कर दिया गया। अंकित सक्सेना रात करीब 8 बजे स्कूटी से रघुवीर नगर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में 4 लोगों ने अंकित सक्सेना पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकुओं से अंकित के गले पर वार किया। अंकित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर उसी समय पुलिस के हवाले कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रेम प्रसंग में अंकित की हत्या की गई है। 23 साल का अंकित घर के पास रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। अंकित जिस लड़की से प्यार करता था वो दूसरे धर्म की थी। लड़की के परिवार वालों ने अंकित को उससे दूर रहने की धमकी दी लेकिन अंकित ने लड़की से रिश्ता तोड़ने से इनकार कर दिया था। अंकित की मां के मुताबिक वो अंकित को भाई मानती थी लेकिन लड़की के घरवालों को दोनों के बीच अफेयर का पता चल चुका था। इसी वजह से लड़की के घरवाले यहां से कहीं और शिफ्ट हो गए लेकिन इसके बाद भी जब दोनों की दोस्ती का अंत नहीं हुआ तो इसका नतीजा लड़की के घरवालों ने अंकित की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

अंकित की हत्या के बाद पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया। लड़की का दावा है कि वो अंकित से शादी करना चाहती थी। लड़की ने अपने घरवालों पर अंकित की हत्या का आरोप लगाया है। लड़की ने अपने ही परिवार से अपनी जान को भी खतरा बताया है।

फिलहाल अंकित की मौत के बाद इलाके में तनाव की पैदा हो गया है फिलहाल पुलिस चार लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए लड़की की मां, पिता और मामा को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अंकित के मर्डर की तह तक जाने में जुट गई है।
Distributed by Gooyaabi Templates | Designed by OddThemes