संभल में फिर निकली एम्बुलेंस की हवा, सड़क पर पड़ी रही महिला नहीं आई एम्बुलेंस, देखें वीडियो


संभल: संभल में एम्बुलेंस की एक बार फिर निकली हवा,  सड़क पर पड़ी महिला मौत और जिंदगी के बीच जूझती रही, पर एम्बुलेंस का नही लगा कोई सुराग, स्वास्थ विभाग की एक और लापरवाही हुई उजागर l 
संभल के चंदौसी में सरकारी एम्बुलेंस की लापरवाही की तस्वीर फिर आई सामने आई है। जहरखुरानी की शिकार महिला घंटों सड़क पर पड़ी रही। सूचना के बाद भी नही पहुंची एम्बुलेंस। ई रिक्शा में महिला को लादकर अस्पताल ले गए पुलिसकर्मी, लगातार कॉल करने के बाद भी नही लगा फ़ोन, कई बार फ़ोन लगने के बाद रिसीव नही हुई कॉल l
                                   
राह चलते लोग भी बने रहे तमाशबीन, चंदोसी के फुब्बारा चौक कोतवाली इलाके के इस मामले से पहले एम्बुलेंस के न आने से एक महिला ने बबराला में सड़क पर बच्चे को जन्म दिया था l इस इलाके के ही गाँव इटउआ की महिला को टेम्पो में जुड़वां बच्चे पैदा हुए थे, इंतजाम के अभाव में एक की मौत हो गई थी l 
संभल में दो माह में ये तीसरा मामला है जब एम्बुलेंस नहीं पहुँची है l स्वास्थ्य महकमे की जिम्मेदार सीएमओ डा. अमिता सिंह मीडिया के पूछने पर जांच कराने का आश्वासन देती रही हैं मगर अब तक किसके खिलाफ कार्रवाई हुई ये उन्होंने आधिकारिक रूप से नहीं बताया है l  
                                     
इस बीच चंदौसी में संदिग्ध जहरखुरानी केस सामने आने पर पीड़ित महिला को अस्पताल ले जाने का एम्बुलेंस के फिर न पहुँचने का नया मामला सामने आ गया है l 

Post a Comment

Distributed by Gooyaabi Templates | Designed by OddThemes