बड़ी खबर, खाई में गिरी ट्रैक्टरट्रॉली, आठ फेरी दुकानदारों की मौत, आधा दर्जन घायल, देखें वीडियो


संभल: संभल में एक और सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई l आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं l रजपुरा इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरने के बाद आठ की मौत के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे l 

                                     

रजपुरा थाना क्षेत्र में अनूपशहर संभल  रोड पर गंगा  पुल के पास देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाई में गिर गई l 
मुरादाबाद जनपद के डिलारी थाना के करीब सबा दर्जन फेरी दुकानदार ट्रैक्टर ट्रॉली में दरियाँ भरकर अलीगढ में बेचने ले जा रहे थे l गंगा पुल के पास किसी वाहन ने ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी l ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाई में गिर गई जिससे ट्रॉली पर सवार दुकानदार भारी भरकम ट्रॉली के नीचे दब गए l आठ लोगों की मौत हो गई आधा  दर्जन घायल हुए हैं l देर रात ही अधिकारी मौके पर पहुंचे, शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है l 

                                    

मामूली घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है l अवैध रूप से ट्रॉलियों पर सवारी और लोडिंग की वजह से हुई इस दुर्घटना से एक बार ये फिर साफ़ हो गया है कि वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस और परिवहन विभाग का डंडा सिर्फ दो पहिया चार और बड़े वाहनों पर चलता है l संभल में ट्रैक्टर-ट्रॉली को छूट मिली हुई है कि वह सवारियां ढोएँ या लोड उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी l

                                     

गन्ने के सीजन में जिले चीनी मिलों को शत प्रतिशत गन्ना भी इन ट्रैक्टर ट्रॉलियों से ले जाया जाता है l ट्रॉली का शायद किसी का रजिस्ट्रेशन हो, नब्बे प्रतिशत ट्रैक्टर पर भी रजिस्ट्रेशन नम्बर नहीं होता है l

                                    

 इतनी मनमानी और छूट के बाद ओवेरलोडिंग भी भाड़े पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहे लोगों की और से की जाती रही है l गुन्नौर एसडीएम द्वारा अवैध गन्ने  के शक में पकड़ी गईं दो ट्रैक्टरट्रॉलियों को पकडे जाने के बाद परिवहन विभाग ने दोनों के खिलाफ ओवर लोडिंग में कार्रवाई की थी l परन्तु बताते चलें कि ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं थे l 


        

Post a Comment

Distributed by Gooyaabi Templates | Designed by OddThemes