यूपी में सोलह सीओ के तबादले

              

लखनऊ: यूपी में पुलिस विभाग ने सोलह सीओ के तबादले किए हैं l लखनऊ से सबसे ज्यादा छः तथा मुरादाबाद से एक सीओ का कानपुर तबादला हुआ है l

मुकेश प्रताप सिंह का कानपुर से ईओडब्लू मुख्यालय लखनऊ, समीक्षा पाण्डेय का कानपुर से लखनऊ, उमाशंकर सिंह का अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से हरदोई, डा. बीनू सिंह का अमेठी से लखनऊ, पवन कुमार का भदोही से लखनऊ, सुनिलेश पाल मलिक का फतेहपुर से मुरादाबाद, सोहराब आलम का बांदा से  ई 
ओडब्लू कानपुर, अशोक कुमार यादव का एटा से एसआईटी लखनऊ, रायबरेली से  राजवीर सिंह गौर को लखनऊ में मुख्यमंत्री सुरक्षा, हरदेश कटेरिया को एटीएस लखनऊ से एलआईयू आगरा, प्रमोद कुमार सिंह का लखनऊ से अलीगढ, राज कुमार शुक्ल का लखनऊ से रायबरेली, रतना पाण्डेय का पुलिस प्रशिक्षण एकेडमी मुरादाबाद से पुलिस उपाधीक्षक एसीओ कानपुर नगर, राजेश तिवारी को लखनऊ से 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, हौसिला प्रसाद को संत कबीर नगर से एसआईटी लखनऊ तथा दिनेश कुमार को यूपी 100 लखनऊ से कानपुर नगर में पुलिस उपाधीक्षक कानपुर नगर में नई तैनाती मिली है l                

Post a Comment

Distributed by Gooyaabi Templates | Designed by OddThemes