गुन्नौर में धार्मिक मेले में हो रहा बारबालाओं का अश्लील डांस, देखें वीडियो


# धार्मिक मेले में हो रहा अश्लील डांस 

# निर्लज्जता की पराकाष्ठा 
# बार बालाएं कर रही हैं अश्लील डांस 
# संभल के गुन्नौर मेले में सपा नेता मेला प्रबंधक की मैनेजरी में हो रहा अश्लील डांस 
# नाबालिग भी लुटा रहे बारबालाओं पर नोट 
संभल: धार्मिक मेले में बारबालाओं का  अश्लील फूहड़ डांस हो रहा है, धार्मिक मेले के नाम पर निर्लज्जता की पराकाष्ठा पेश की जा रही है मेले में, डांस पार्टी को संस्कृतिक कला का नाम देकर अश्लील डांस हो रहा है, बार बालाएं अश्लील डांस कर रही हैं l मेला मेनेजर सपा नेता मेले में करवा रहा है अश्लील डांस l  

                                      

अश्लील डांस का ये ताजा मामला संभल जिले के गुन्नौर कस्बे में बदायूं रोड का है l पिछले सालों की तरह इस बार भी धार्मिक मेला लगा है l मेले में संस्कृतिक कला का नाम देकर दो डांस पार्टियां लगवाई गई हैं जिनमें रात को बारबालाएं अश्लील डांस कर रही हैं l टिकट लगा कर हो रहे इस अश्लील प्रोग्राम में बारबालाएं अश्लील और फूहड़ डांस कर रही हैं l

                                     

नाच गाने के शौक़ीन  अश्लील डांस पर डांस कम्पनी में न सिर्फ डांस भी करने लगते हैं वहीं बार बालाओं के ठुमकों पर नाबालिग भी नोट लुटा रहे हैं l   

                                      

मेला प्रबंधक सपा नेता की मैनेजरी में चल रहे धार्मिक मेले में अश्लील डांस हो रहा है l 

                                       

सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो वायरल होने के बाद भी मेला मेनेजर ने डांस से इन्कार कर दिया, इधर गुन्नौर सीओ ने भी मेले में डांस की जानकारी होने से मना किया है l मगर तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं ! इन वीडियो के माध्यम से हम आपको दिखाना चाह रहे हैं कि दावों के बीच संभल में हकीकत क्या है ? 

Post a Comment

Distributed by Gooyaabi Templates | Designed by OddThemes